Skip to main content
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव श्रावस्ती दौरे के दौरान अचानक कार्यक्रम स्थल पर बने स्कूल में जा पहुंचे।*.मुख्यमंत्री अखिलेश ने बच्चों से किताब पढ़वाई और बच्चों द्वारा किताब न पढ़ पाने पर उन्होंने आला अधिकारियों के सामने ही बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन फातिमा की जमकर क्लास लगायी।*.सीएम के औचक निरीक्षण में एक बच्चे को छोड़कर कोई भी किताब से हिंदी न पढ़ पाया।*.जिसके बाद सीएम ने सभी सम्बंधित अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकाला।*.अपने श्रावस्ती दौरे पर एक प्राइमरी स्कूल में औचक निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफी निराश हो गये।*.उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई।*.मुख्यमंत्री ने बीएसए से उनकी योग्यता पूछी, महिला बीएसए ने जवाब दिया कि, एम.कॉम।*.जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि, महिला हैं और एम.कॉम हैं, फिर भी अनदेखी कर रही हैं।*.बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुख्यमंत्री ने बच्चों को क्या पढ़ाया जाता है पूछा, साथ ही कहा कि अगर पढ़ाया जाता है, तो कुछ पढ़वा कर दिखाइए।*.इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीएसए से कहा कि, सरकार पर कृपा करें, इन बच्चों की वजह से ही आपको वेतन मिलता है, हमारी वजहसे नही।

Comments