Skip to main content

यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने की वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक, बोले- कानून व्यवस्था सरकार की पहली प्राथमिकता

फाइल फोटो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सूबे की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी मंशा जाहिर करते हुए आज आला अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है.
वरिष्ठ अधिकारियों संग योगी आदित्यनाथ की बैठक
गृह विभाग के प्रमुख सचिव देवाशीष पण्डा और पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि कानून-व्यवस्था उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है और इससे किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा. इलाहाबाद में बसपा के एक नेता की हत्या के मामले का भी संज्ञान लिया गया.
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुलाकात करने वीवीआईपी गेस्ट हाउस गये. शर्मा ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि वह बस शिष्टाचार भेंट करने गये थे. उन्होंने कहा कि जनता के लिये पूरी शक्ति से काम करेंगे. काम धरातल पर दिखे, इसके लिये प्रयास करेंगे. हमें पांच साल एक्शन करना होगा.

महकमों का आबंटन जल्द हो जाएगा
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सरकार बनने के दिन रात 12 बजे से पहले प्रदेश के सारे यांत्रिक बूचड़खाने बंद होने का भाजपा का चुनावी वादा पूरा नहीं होने के सवाल पर कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक होने दीजिये. मंत्रियों में विभागों के बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि महकमों का आबंटन जल्द हो जाएगा.
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिदेशक जल्द ही प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस प्रमुखों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे. लोकभवन में आज अपराहन तीन बजे बहुत अहम बैठक होगी, जिसमें पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं. यह मुख्यमंत्री के तौर पर आदित्यनाथ की अधिकारियों के साथ पहली बैठक होगी. लखनउ के पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश और मण्डलायुक्त भुवनेश कुमार ने लोकभवन में इस बैठक की तैयारी का जायजा लिया.

Comments

Popular posts from this blog

18 सितम्बर साप्ताहिक क्विज हेतु लिंक

इस क्विज को आप सभी बच्चों से 24 सितम्बर 2021 (शुक्रवार) तक पूरा कराएं। कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संदेश: क्विज़ पूरा करने के बाद, उत्तर पाने के लिए अंत में दिए गए बटन पर क्लिक करें!अंत में आपको पढ़ने के लिए विशेष गतिविधियां। मिलेंगी) सभी अध्यापक अपने विद्यालय का U-DISE कोड बच्चों के ग्रुप पर जरूर शेयर करें।  6-8 के बच्चे क्विज अभ्यास शुरू करने के लिए चैट में Hello भेजें। सभी कृपया ध्यान दें – कक्षा 1 एवं 2 की क्विज का लिंक: कक्षा 1 एवं 2 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click Here💥💥 कक्षा 3-5 की क्विज  का लिंक: कक्षा 3 से 5 तक के क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥 कक्षा 6-8 की क्विज का लिंक: कक्षा 6 से 8 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥

यू-डायस प्रपत्रों में भरे गए आंकड़ों की जांच हेतु जनपद वार नोडल अधिकारी नामित, क्लिक कर देखें आदेश

 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण लिंक्स

  फॉर्म भरने के लिंक :  http://www.aupravesh2021.com/Home/Applicationform.aspx UGAT BROCHURE :  Download PDF PGAT BROCHURE :  Download PDF LAW COURSES BROCHURE :  Download PDF IPS COURSES BROCHURE :  Download PDF कैसे भरें फॉर्म - ऊपर दिए गये लिंक (फॉर्म भरने के लिए) पर क्लिक करें और वेबसाइट खुलनें दें इसके बाद अपना कोर्स चुनें जिसमें आप प्रवेश लेना चाहते हैं , अब आपको वहां रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आपको अगले चरण के लिए बढ़ना होगा कृपया अपने पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर रखें और रजिस्टर करते समय अपना यूजरनाम और पासवर्ड बारीकी से चुनें और याद भी रखें , रजिस्टर करने के बाद आपको जो फॉर्म मिलेगा उसको सही तरह से भरें यहाँ ध्यान रखें कि जो भी जानकारी आपसे मांगी जा रही है वह सही सही भरें , फॉर्म भरते समय अपने सभी प्रमाणपत्र अपने साथ रखें और उनका स्कैन भी इसके साथ ही अपनी एक फोटो और अपना सिग्नेचर भी रखें , ये सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन के रूप में रखें क्यूँ कि इनको आपको अपलोड करना पड़ेगा , अपनी सभी जानकारी सही सही प्रविष्ट करने और सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद अ...