Skip to main content

यूपी की कमान योगी के हाथों में सौंपने से पाक मीडिया में मची हलचल



। उत्तर प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ के हाथों में देने की खबर ने पाकिस्तान में भी हलचल पैदा कर दी है। वहां के एक प्रमुख अखबार डॉन ने अपनी वेबसाइट पर इसको प्रमुखता दी है। अपनी खबर में डॉन ने योगी को 'कट्टरपंथी हिंदू' और 'मुस्लिम विरोधी' करार दिया है। अखबार ने लिखा है कि 'हिंदू कट्टरपंथी' को भारत के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया है।
अखबार ने लिखा कि योगी आदित्यनाथ अपने कट्टर हिंदू विचारों और मुस्लिम विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं। योगी अपने समर्थकों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ तीखे बयानों के लिए लोकप्रिय हैं। अखबार ने यूपी के चुनाव प्रचार के दौरान योगी द्वारा हिंदुओं के साथ अन्याय का मुद्दा उठाया। वह धर्म परिवर्तन, घर वापसी जैसे विवादित मुद्दों के लिए जाने जाते हैं।
              
वहीं पाकिस्तान के एक अन्य अखबार 'द न्यूज' ने लिखा है कि मुस्लिम विरोधी कट्टरपंथी को यूपी का सीएम बनाया गया। इसमें लिखा है कि योगी मुसलमानों के खिलाफ अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। कहा कि योगी पर धर्मांतरण कराने का भी आरोप है। वहीं योगी पर हत्या के प्रयास जैसे कई मुकदमें दर्ज हैं। अखबार ने लिखा है कि जाति और धर्म में बंटे यूपी में योगी को सीएम बनाने के फैसले से कई लोग सकते में हैं।
                   
जबकि पीएम मोदी ने विकास के एजेंडे को बढ़ाने की बात की थी। इसमें कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ भारत में आतंकवाद के खात्मे के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुस्लिमों के भारत में प्रवेश पर रोक लगाने का समर्थन करते हैं। पाकिस्तान के अखबार 'द नेशन' ने लिखा कि मोदी ने भारत के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य में शासन के लिए एक हिंदू कट्टरपंथी को चुना है।
द नेशन ने कहा कि योगी पर भारतीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप है। जबकि लाहौर से निकलने वाले 'डेली टाइम्स' और कराची से छपने वाले द 'दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की हेडलाइन भी 'द नेशन' जैसी ही है, "यूपी की अगुवाई के लिए मोदी की पसंद मुस्लिम विरोधी नेता बताया है।

Comments

Popular posts from this blog

18 सितम्बर साप्ताहिक क्विज हेतु लिंक

इस क्विज को आप सभी बच्चों से 24 सितम्बर 2021 (शुक्रवार) तक पूरा कराएं। कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संदेश: क्विज़ पूरा करने के बाद, उत्तर पाने के लिए अंत में दिए गए बटन पर क्लिक करें!अंत में आपको पढ़ने के लिए विशेष गतिविधियां। मिलेंगी) सभी अध्यापक अपने विद्यालय का U-DISE कोड बच्चों के ग्रुप पर जरूर शेयर करें।  6-8 के बच्चे क्विज अभ्यास शुरू करने के लिए चैट में Hello भेजें। सभी कृपया ध्यान दें – कक्षा 1 एवं 2 की क्विज का लिंक: कक्षा 1 एवं 2 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click Here💥💥 कक्षा 3-5 की क्विज  का लिंक: कक्षा 3 से 5 तक के क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥 कक्षा 6-8 की क्विज का लिंक: कक्षा 6 से 8 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥

यू-डायस प्रपत्रों में भरे गए आंकड़ों की जांच हेतु जनपद वार नोडल अधिकारी नामित, क्लिक कर देखें आदेश

 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण लिंक्स

  फॉर्म भरने के लिंक :  http://www.aupravesh2021.com/Home/Applicationform.aspx UGAT BROCHURE :  Download PDF PGAT BROCHURE :  Download PDF LAW COURSES BROCHURE :  Download PDF IPS COURSES BROCHURE :  Download PDF कैसे भरें फॉर्म - ऊपर दिए गये लिंक (फॉर्म भरने के लिए) पर क्लिक करें और वेबसाइट खुलनें दें इसके बाद अपना कोर्स चुनें जिसमें आप प्रवेश लेना चाहते हैं , अब आपको वहां रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आपको अगले चरण के लिए बढ़ना होगा कृपया अपने पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर रखें और रजिस्टर करते समय अपना यूजरनाम और पासवर्ड बारीकी से चुनें और याद भी रखें , रजिस्टर करने के बाद आपको जो फॉर्म मिलेगा उसको सही तरह से भरें यहाँ ध्यान रखें कि जो भी जानकारी आपसे मांगी जा रही है वह सही सही भरें , फॉर्म भरते समय अपने सभी प्रमाणपत्र अपने साथ रखें और उनका स्कैन भी इसके साथ ही अपनी एक फोटो और अपना सिग्नेचर भी रखें , ये सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन के रूप में रखें क्यूँ कि इनको आपको अपलोड करना पड़ेगा , अपनी सभी जानकारी सही सही प्रविष्ट करने और सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद अ...