Skip to main content

मायावती ने बताया, क्यों किया शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार

 
फाइल फोटो
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर आज आरोप लगाया कि उसने उत्तर प्रदेश के पिछड़े और ब्राहमण समाज के लोगों के साथ विश्वासघात किया है.

ओबीसी, ब्राहमणों के साथ विश्वासघात
उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में आदित्यनाथ योगी और उनके सहयोगियों के शपथ लेने के तुरंत बाद मायावती ने कहा, ‘वर्तमान में भाजपा ने अपने आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के एजेंडे पर चलकर खासकर उत्तर प्रदेश में ओबीसी (अन्य पिछडा वर्ग) और ब्राहमणों के साथ विश्वासघात किया है।’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्षत्रिय समाज के योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया जबकि इस बार चुनाव में उन्होंने पिछडी जाति से आने वाले भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को आगे कर किसी ना किसी रूप में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का आश्वासन देकर ओबीसी वोट बटोरा।
वोट लेने के लिए किया गुमराह
चुनावी नतीजे भाजपा के पक्ष में जाने को ईवीएम की गडबडी करार दे चुकीं मायावती ने कहा, ‘ब्राहमण समाज नाराज ना हो तो (भाजपा ने) ये बोल दिया कि मौर्य को आगे कर पिछडों वोट ले लेंगे और फिर ब्राहमण को मुख्यमंत्री बना देंगे. भाजपा ने दोनों को गुमराह किया.’ उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के पास ज्यादा कुछ नहीं होता. मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाने की बजाय योगी अगर कैबिनेट मंत्री बना देते तो एकाध विभाग उन्हें मिल जाता.
इसलिए किया शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार
पिछडों और ब्राहमणों को भाजपा से सावधान रहने की हिदायत देते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा योगी को आगे कर ‘ध्रुवीकरण’ के आधार पर 2019 का लोकसभा चुनाव लडना चाहती है क्योंकि भाजपा के लोगों को मालूम है कि जब केंद्र की भाजपा सरकार अपने तीन साल के दौरान लोकसभा के चुनावी वायदों का एक चौथाई भी पूरा नहीं कर सकी है, तब फिर ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनावों में किए गए वायदे कैसे पूरा करेगी. मायावती ने कहा कि उन्होंने इन्हीं कारणों से शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार का फैसला किया.

Comments

Popular posts from this blog

18 सितम्बर साप्ताहिक क्विज हेतु लिंक

इस क्विज को आप सभी बच्चों से 24 सितम्बर 2021 (शुक्रवार) तक पूरा कराएं। कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संदेश: क्विज़ पूरा करने के बाद, उत्तर पाने के लिए अंत में दिए गए बटन पर क्लिक करें!अंत में आपको पढ़ने के लिए विशेष गतिविधियां। मिलेंगी) सभी अध्यापक अपने विद्यालय का U-DISE कोड बच्चों के ग्रुप पर जरूर शेयर करें।  6-8 के बच्चे क्विज अभ्यास शुरू करने के लिए चैट में Hello भेजें। सभी कृपया ध्यान दें – कक्षा 1 एवं 2 की क्विज का लिंक: कक्षा 1 एवं 2 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click Here💥💥 कक्षा 3-5 की क्विज  का लिंक: कक्षा 3 से 5 तक के क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥 कक्षा 6-8 की क्विज का लिंक: कक्षा 6 से 8 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥

यू-डायस प्रपत्रों में भरे गए आंकड़ों की जांच हेतु जनपद वार नोडल अधिकारी नामित, क्लिक कर देखें आदेश

 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण लिंक्स

  फॉर्म भरने के लिंक :  http://www.aupravesh2021.com/Home/Applicationform.aspx UGAT BROCHURE :  Download PDF PGAT BROCHURE :  Download PDF LAW COURSES BROCHURE :  Download PDF IPS COURSES BROCHURE :  Download PDF कैसे भरें फॉर्म - ऊपर दिए गये लिंक (फॉर्म भरने के लिए) पर क्लिक करें और वेबसाइट खुलनें दें इसके बाद अपना कोर्स चुनें जिसमें आप प्रवेश लेना चाहते हैं , अब आपको वहां रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आपको अगले चरण के लिए बढ़ना होगा कृपया अपने पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर रखें और रजिस्टर करते समय अपना यूजरनाम और पासवर्ड बारीकी से चुनें और याद भी रखें , रजिस्टर करने के बाद आपको जो फॉर्म मिलेगा उसको सही तरह से भरें यहाँ ध्यान रखें कि जो भी जानकारी आपसे मांगी जा रही है वह सही सही भरें , फॉर्म भरते समय अपने सभी प्रमाणपत्र अपने साथ रखें और उनका स्कैन भी इसके साथ ही अपनी एक फोटो और अपना सिग्नेचर भी रखें , ये सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन के रूप में रखें क्यूँ कि इनको आपको अपलोड करना पड़ेगा , अपनी सभी जानकारी सही सही प्रविष्ट करने और सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद अ...