Skip to main content

... तो योगी के साथ लखनऊ जाएगी प्यारी बिल्ली और कालू



गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद गोरखपुर स्थित मंदिर में उनके आगमन की बेसब्री से प्रतीक्षा हो रही है। यूं तो अभी तक योगी की ओर से गोरखनाथ मंदिर में कर्मचारियों को कोई निर्देश नहीं मिला है लेकिन इस बात को लेर तैयारी हो रही है कि वह लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास में कौन-कौन सी चीजें गोरखपुर से ले जाना चाहेंगे। उनकी प्रिय बिल्ली और कुत्ता कालू संभव है कि उनके साथ लखनऊ के सरकारी आवास में भी रहे।
दरअसल योगी बाहरी दुनिया में भले ही सख्त मिजाज वाले माने जाते हों, लेकिन उनका निजी जीवन उतना ही आम है, जितना कि किसी आम आदमी का। योगी आदित्यनाथ को पशु-पक्षियों से बेहद लगाव है। गोरखनाथ मंदिर में एक बिल्ली है, जो योगी के साथ ही भोजन करती है। मंदिर के लोग बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर में रहते हैं तो वह बिल्ली खाने के वक्त उनका इंतजार करती रहती है। इस बिल्ली को खीर पसंद है, इसलिए रोजाना खाने के वक्त इसका इंतजाम किया जाता है।
यही नहीं लेब्राडोर नस्ल का कुत्ता कालू पूरे आश्रम का रखवाला कहा जाता है। यह कालू योगी को बहुत पसंद है। आश्रम में भीड़ कितनी भी हो, एक आवाज पर कालू उनके पास पहुंचता है। ऐसे में माना जा रहा है कि कालू भी उनके साथ लखनऊ के कालिदास स्थित आवास में जाए।
सादा है योगी का भोजन
नये मुख्यमंत्री की रुचि-अरुचि की बात करें तो कई चौंकाने वाली बातें जानने को मिलेंगी। योगी आदित्यनाथ का खाना भी बिलकुल किसी दूसरे साधारण आदमी की तरह है, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन्हें वह रोजाना अपने खाने में शामिल करते हैं। उनके नाश्ते की बात की जाए तो वह दलिया और फल पसंद करते हैं। पपीता, उबले चने, मूंग नाश्ते का मुख्य हिस्सा होता है। इसके साथ ही वह रोज सुबह एक गिलास दूध भी पीते हैं। योगी से जुड़े लोगों का कहना है कि भरपूर नाश्ता करने के बाद वह जनता से रूबरू होने के लिए निकल जाते हैं।
उनका पूरा दिन क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने और निपटाने में निकल जाता है. जिस वजह से अक्सर वह दोपहर का भोजन नहीं कर पाते हैं। हां, अगर दोपहर में कुछ खाना हो तो खिचड़ी जरूर खा लेते हैं। वहीं रात के भोजन में योगी आदित्यनाथ चार रोटी, एक कटोरी दाल, खीर और मौसमी सब्जियां खाते हैं। सोने से पहले एक गिलास दूध पीना पसंद करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

18 सितम्बर साप्ताहिक क्विज हेतु लिंक

इस क्विज को आप सभी बच्चों से 24 सितम्बर 2021 (शुक्रवार) तक पूरा कराएं। कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संदेश: क्विज़ पूरा करने के बाद, उत्तर पाने के लिए अंत में दिए गए बटन पर क्लिक करें!अंत में आपको पढ़ने के लिए विशेष गतिविधियां। मिलेंगी) सभी अध्यापक अपने विद्यालय का U-DISE कोड बच्चों के ग्रुप पर जरूर शेयर करें।  6-8 के बच्चे क्विज अभ्यास शुरू करने के लिए चैट में Hello भेजें। सभी कृपया ध्यान दें – कक्षा 1 एवं 2 की क्विज का लिंक: कक्षा 1 एवं 2 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click Here💥💥 कक्षा 3-5 की क्विज  का लिंक: कक्षा 3 से 5 तक के क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥 कक्षा 6-8 की क्विज का लिंक: कक्षा 6 से 8 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥

यू-डायस प्रपत्रों में भरे गए आंकड़ों की जांच हेतु जनपद वार नोडल अधिकारी नामित, क्लिक कर देखें आदेश

 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण लिंक्स

  फॉर्म भरने के लिंक :  http://www.aupravesh2021.com/Home/Applicationform.aspx UGAT BROCHURE :  Download PDF PGAT BROCHURE :  Download PDF LAW COURSES BROCHURE :  Download PDF IPS COURSES BROCHURE :  Download PDF कैसे भरें फॉर्म - ऊपर दिए गये लिंक (फॉर्म भरने के लिए) पर क्लिक करें और वेबसाइट खुलनें दें इसके बाद अपना कोर्स चुनें जिसमें आप प्रवेश लेना चाहते हैं , अब आपको वहां रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आपको अगले चरण के लिए बढ़ना होगा कृपया अपने पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर रखें और रजिस्टर करते समय अपना यूजरनाम और पासवर्ड बारीकी से चुनें और याद भी रखें , रजिस्टर करने के बाद आपको जो फॉर्म मिलेगा उसको सही तरह से भरें यहाँ ध्यान रखें कि जो भी जानकारी आपसे मांगी जा रही है वह सही सही भरें , फॉर्म भरते समय अपने सभी प्रमाणपत्र अपने साथ रखें और उनका स्कैन भी इसके साथ ही अपनी एक फोटो और अपना सिग्नेचर भी रखें , ये सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन के रूप में रखें क्यूँ कि इनको आपको अपलोड करना पड़ेगा , अपनी सभी जानकारी सही सही प्रविष्ट करने और सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद अ...