Skip to main content

CM बनते ही योगी आदित्यनाथ ने वादों पर काम करना शुरू किया, इलाहाबाद में दो बूचड़खाने सील

                         फाइल फोटो।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है. उनके सीएम बनते ही प्रशासन हरकत में आ गया और रविवार को इलाहाबाद में दो बूचड़खानों को सील कर दिया.
यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने की वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक, बोले- कानून व्यवस्था सरकार की पहली प्राथमिकता
प्रशासन ने सील किए दो बूचड़खाने
रविवार रात करेली पुलिस पुलिस की मौजूदगी में अटाला और नैनी के चकदोंदी मोहल्ले में मानक के विपरीत चल रहे स्लाटर हाउस को ताला लगाकर बंद करने के बाद सील कर दिया. शहर में अटाला के साथ रामबाग और नैनी के बूचड़खानों को बंद करने का आदेश एनजीटी पहले ही दे चुका है.
आदित्यनाथ को उचित अवसर दिए बिना उनकी आलोचना करना अनुचित: नायडू
250 से ज्यादा अवैध बूचड़खाने
शहर में करेली स्थित अटाला और कीडगंज के रामबाग में दो तथा नैनी के चकदोंदी मोहल्ले में बूचड़खाने हैं. मई 2016 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. प्रदेश में 250 से ज्यादा अवैध बूचड़खाने चिन्हित किए गए हैं जिन्हें नगर निगम और संबंधित विभाग के अफसर कागज पर बंद बता रहे हैं. वास्तविकता यह है कि इन बूचड़खानों में रोज सैकड़ों जानवर काटे जाते हैं.
बीजेपी ने अवैध बूचड़खानों को बंद कराने का ऐलान किया था
यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अवैध रूप से मानक के विपरीत चल रहे बूचड़खानों को सरकार बनते ही बंद कराने की घोषणा की थी. शपथ लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बूचड़खानों को बंद कराने की घोषणा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता जताई. इसके तुरंत बाद नगर निगम प्रशासन रविवार होने के बावजूद हरकत में आ गया और दो बूचड़खानों को सील कर दिया.

Comments

Popular posts from this blog

18 सितम्बर साप्ताहिक क्विज हेतु लिंक

इस क्विज को आप सभी बच्चों से 24 सितम्बर 2021 (शुक्रवार) तक पूरा कराएं। कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संदेश: क्विज़ पूरा करने के बाद, उत्तर पाने के लिए अंत में दिए गए बटन पर क्लिक करें!अंत में आपको पढ़ने के लिए विशेष गतिविधियां। मिलेंगी) सभी अध्यापक अपने विद्यालय का U-DISE कोड बच्चों के ग्रुप पर जरूर शेयर करें।  6-8 के बच्चे क्विज अभ्यास शुरू करने के लिए चैट में Hello भेजें। सभी कृपया ध्यान दें – कक्षा 1 एवं 2 की क्विज का लिंक: कक्षा 1 एवं 2 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click Here💥💥 कक्षा 3-5 की क्विज  का लिंक: कक्षा 3 से 5 तक के क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥 कक्षा 6-8 की क्विज का लिंक: कक्षा 6 से 8 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥

यू-डायस प्रपत्रों में भरे गए आंकड़ों की जांच हेतु जनपद वार नोडल अधिकारी नामित, क्लिक कर देखें आदेश

 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण लिंक्स

  फॉर्म भरने के लिंक :  http://www.aupravesh2021.com/Home/Applicationform.aspx UGAT BROCHURE :  Download PDF PGAT BROCHURE :  Download PDF LAW COURSES BROCHURE :  Download PDF IPS COURSES BROCHURE :  Download PDF कैसे भरें फॉर्म - ऊपर दिए गये लिंक (फॉर्म भरने के लिए) पर क्लिक करें और वेबसाइट खुलनें दें इसके बाद अपना कोर्स चुनें जिसमें आप प्रवेश लेना चाहते हैं , अब आपको वहां रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आपको अगले चरण के लिए बढ़ना होगा कृपया अपने पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर रखें और रजिस्टर करते समय अपना यूजरनाम और पासवर्ड बारीकी से चुनें और याद भी रखें , रजिस्टर करने के बाद आपको जो फॉर्म मिलेगा उसको सही तरह से भरें यहाँ ध्यान रखें कि जो भी जानकारी आपसे मांगी जा रही है वह सही सही भरें , फॉर्म भरते समय अपने सभी प्रमाणपत्र अपने साथ रखें और उनका स्कैन भी इसके साथ ही अपनी एक फोटो और अपना सिग्नेचर भी रखें , ये सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन के रूप में रखें क्यूँ कि इनको आपको अपलोड करना पड़ेगा , अपनी सभी जानकारी सही सही प्रविष्ट करने और सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद अ...