Skip to main content

यूपी : बीएड प्रवेश काउंसलिंग 17 सितंबर से, लखनऊ विवि ने जारी किए निन्म दिशा-निर्देश



 यूपी : बीएड प्रवेश काउंसलिंग 17 सितंबर से, लखनऊ विवि ने जारी किए दिश

प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के स्टेट रैंक धारक अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन करके काउंसलिंग हेतु अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराकर काउंसलिंग शुल्क व अग्रिम शुल्क जमा कर मनपसंद विश्वविद्यालय व महाविद्यालय चुन सकते हैं।


 

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 06 अगस्त को प्रदेश के 1476 केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश-परीक्षा की प्रवेश काउंसलिंग 17 सितंबर से प्रस्तावित की गई है। प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के स्टेट रैंक धारक अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन करके काउंसलिंग हेतु अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराकर  शुल्क व अग्रिम शुल्क जमा कर मनपसंद विश्वविद्यालय व महाविद्यालय चुन सकते हैं।



इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपनी रैंक के अनुसार काउंसलिंग हेतु अपना पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन ऑफ. कैंपस काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि वह काउंसलिंग के पूर्व काउंसलिंग हेतु जरूरी सभी अभिलेखों को एकत्र कर लें।



अभ्यर्थी च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया में विश्वविद्यालय-महाविद्यालय चयन के पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों की सूची से अपनी पसंद के बीएड महाविद्यालयों के कोड नोट कर लें तथा उन्हें अपनी रूचि के क्रम में अधिकाधिक संख्या में भरें। जिससे वे अपने पसंद के विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर सकें। बता दें कि प्रवेश परीक्षा में 5,32,076 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 27 अगस्त को जारी किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

18 सितम्बर साप्ताहिक क्विज हेतु लिंक

इस क्विज को आप सभी बच्चों से 24 सितम्बर 2021 (शुक्रवार) तक पूरा कराएं। कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संदेश: क्विज़ पूरा करने के बाद, उत्तर पाने के लिए अंत में दिए गए बटन पर क्लिक करें!अंत में आपको पढ़ने के लिए विशेष गतिविधियां। मिलेंगी) सभी अध्यापक अपने विद्यालय का U-DISE कोड बच्चों के ग्रुप पर जरूर शेयर करें।  6-8 के बच्चे क्विज अभ्यास शुरू करने के लिए चैट में Hello भेजें। सभी कृपया ध्यान दें – कक्षा 1 एवं 2 की क्विज का लिंक: कक्षा 1 एवं 2 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click Here💥💥 कक्षा 3-5 की क्विज  का लिंक: कक्षा 3 से 5 तक के क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥 कक्षा 6-8 की क्विज का लिंक: कक्षा 6 से 8 की क्विज के लिए क्लिक करें, 💥💥Click here💥💥

यू-डायस प्रपत्रों में भरे गए आंकड़ों की जांच हेतु जनपद वार नोडल अधिकारी नामित, क्लिक कर देखें आदेश

 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण लिंक्स

  फॉर्म भरने के लिंक :  http://www.aupravesh2021.com/Home/Applicationform.aspx UGAT BROCHURE :  Download PDF PGAT BROCHURE :  Download PDF LAW COURSES BROCHURE :  Download PDF IPS COURSES BROCHURE :  Download PDF कैसे भरें फॉर्म - ऊपर दिए गये लिंक (फॉर्म भरने के लिए) पर क्लिक करें और वेबसाइट खुलनें दें इसके बाद अपना कोर्स चुनें जिसमें आप प्रवेश लेना चाहते हैं , अब आपको वहां रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आपको अगले चरण के लिए बढ़ना होगा कृपया अपने पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर रखें और रजिस्टर करते समय अपना यूजरनाम और पासवर्ड बारीकी से चुनें और याद भी रखें , रजिस्टर करने के बाद आपको जो फॉर्म मिलेगा उसको सही तरह से भरें यहाँ ध्यान रखें कि जो भी जानकारी आपसे मांगी जा रही है वह सही सही भरें , फॉर्म भरते समय अपने सभी प्रमाणपत्र अपने साथ रखें और उनका स्कैन भी इसके साथ ही अपनी एक फोटो और अपना सिग्नेचर भी रखें , ये सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन के रूप में रखें क्यूँ कि इनको आपको अपलोड करना पड़ेगा , अपनी सभी जानकारी सही सही प्रविष्ट करने और सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद अ...